Search
Close this search box.

“भाजपा दफ्तर से विपक्ष पर सीधा वार – अरुण सिंह बोले: भ्रम फैलाने वालों को जनता दे चुकी है जवाब”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अरुण सिंह की पत्रकार वार्ता, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रीय मुद्दों पर रखी बात
भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्री अरुण सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की मजबूती, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पार्टी का पक्ष स्पष्ट किया।
पत्रकार वार्ता के दौरान श्री सिंह ने कहा कि भाजपा देशभर में संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ विकास और सुशासन के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदिवे, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्रीमती संगीता सोनी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठनात्मक समन्वय और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
पत्रकार वार्ता के अंत में श्री अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिल सके।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें