Search
Close this search box.

मंत्री निर्मला भूरिया की वर्ल्ड बैंक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, महिला-बाल सशक्तिकरण पर हुई व्यापक चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में आज भोपाल में वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सशक्तिकरण, पोषण, बाल विकास तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके जमीनी असर को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मंत्री भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने वर्ल्ड बैंक के सहयोग से संचालित परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर जोर दिया। बैठक में विशेष रूप से पोषण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोरी बालिकाओं के सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण तथा नवाचार आधारित पहलों पर चर्चा की गई।

वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और तकनीकी सहयोग के साथ-साथ भविष्य की कार्य-योजनाओं को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने मध्यप्रदेश के साथ निरंतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

बैठक में विभागीय सचिव जीवी रश्मि, उप सचिव  माधवी नागेंद्र, आयुक्त निधि निवेदिता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वर्ल्ड बैंक की ओर से दक्षिण एशिया की प्रैक्टिस मैनेजर  अपर्णा सोमनाथन, सीनियर हेल्थ स्पेशलिस्ट दीपिका चौधरी, साउथ एशिया रीजन के लीड हेल्थ स्पेशलिस्ट सोमिल नागपाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

यह बैठक राज्य में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को नई दिशा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें