
भोपाल। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटरनेशनल बेवरेजेज पेप्सिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) यूजीन विलेम्सन से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की अनुकूल नीतियों के तहत और अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हुए वर्तमान एवं भावी परियोजनाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विलेम्सन ने मध्य प्रदेश की मजबूत कृषि क्षमता को कंपनी के खाद्य व्यवसाय और किसानों की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। दोनों पक्षों ने राज्य में विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।










