Search
Close this search box.

77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

भोपाल।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ध्वजारोहण के पश्चात श्री खण्डेलवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सांसद श्री आलोक शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय एवं श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, शहडोल संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक श्री सुयश त्यागी, पूर्व कार्यालय मंत्री श्री तपन भौमिक, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, श्री राघवेंद्र गौतम, श्रीमती सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें