Search
Close this search box.

राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने दी नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

मंत्री लोधी ने कहा कि शास्त्रों और पुराणों में माँ नर्मदा का स्थान अत्यंत विशिष्ट, पावन और महिमामय बताया गया है। माँ नर्मदा अपने निर्मल जल और आशीर्वाद से करोड़ों लोगों को जीवन, समृद्धि और ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सभ्यता की प्रतीक हैं।

राज्य मंत्री ने नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे माँ नर्मदा की पवित्रता बनाए रखने, उनके जल को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से पालन करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों के लिए नर्मदा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें