Search
Close this search box.

उज्जैन में तिरंगे की शान, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फहराया राष्ट्रध्वज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण

उज्जैन, 26 जनवरी।

प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परेड का निरीक्षण किया और सुरक्षा बलों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मुख्यमंत्री ने तिरंगे के सम्मान में मुक्ताकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

समारोह में विभिन्न विभागों की टुकड़ियों ने अनुशासित परेड प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें