Search
Close this search box.

“अहंकार, गुटबाज़ी और नाकामी का पर्याय बनी मप्र कांग्रेस : आशीष अग्रवाल”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली बैठक पर बीजेपी का हमला : आशीष अग्रवाल बोले—अहंकार और गुटबाज़ी की शिकार हो चुकी है मप्र कांग्रेस

भोपाल।

दिल्ली में हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस की बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अब अहंकार, अव्यवस्था और असफलता का प्रतीक बनती जा रही है।

आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की असफलता और अक्षमता की चर्चा करते हैं। यह अपने आप में कांग्रेस की अंदरूनी हालत को उजागर करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस समय दो नहीं, बल्कि कई गुटों में बंटी हुई है, और हर गुट अपनी अलग राजनीति करना चाहता है। पार्टी में न तो स्पष्ट नेतृत्व है और न ही दिशा। अग्रवाल ने कहा कि इससे बड़ी नेतृत्वहीनता और असफलता की मिसाल और क्या हो सकती है।

बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि वरिष्ठ नेताओं को ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने की बात करनी पड़ रही है, जो यह दर्शाता है कि जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है।

वहीं, यूजीसी को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर भी आशीष अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अब सिर्फ प्रासंगिक बने रहने के लिए बयानबाज़ी कर रहे हैं। उनका उद्देश्य मध्य प्रदेश की राजनीति में अपने पुत्र को स्थापित करना है, इसलिए वे बार-बार विवादित बयान देते हैं।

आशीष अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह के बयानों की अब कोई राजनीतिक प्रासंगिकता नहीं बची है, और जनता ऐसे बयानबाज़ नेताओं को पूरी तरह नकार चुकी है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें