Search
Close this search box.

मध्यप्रदेश के फूलों की सुगंध पेरिस–लंदन तक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के पुष्प अब केवल देश ही नहीं, बल्कि पेरिस और लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपनी सुगंध फैला रहे हैं। उन्होंने पुष्पों को भावनाओं की सुंदर और सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि आज फूल किसानों की आय बढ़ाने और निर्यात को मजबूत करने का माध्यम बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री भोपाल के शासकीय गुलाब उद्यान में राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने महोत्सव की अवधि एक दिन से बढ़ाकर तीन दिन करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, किसानों व नर्सरी संचालकों से संवाद किया तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में 40 हजार से अधिक किसान पुष्प उत्पादन से जुड़े हैं और लगभग 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फूलों की खेती हो रही है। मध्यप्रदेश देश का दूसरा सर्वाधिक पुष्प उत्पादक राज्य है। राज्य सरकार फूलों की खेती के लिए किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण और अनुदान भी प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें