Search
Close this search box.

GrainEx India का इंदौर में भव्य आगाज़ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले—दाल उद्योग में मध्यप्रदेश अग्रणी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर में GrainEx India का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दाल उद्योग के व्यापारियों का किया स्वागत

इंदौर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित GrainEx India के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए दाल उद्योग से जुड़े व्यापारियों, उद्यमियों और विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियां, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा और निवेश के अनुकूल वातावरण राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को निरंतर सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दाल उद्योग न केवल किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि देश की पोषण सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा दाल उत्पादक और उपभोक्ता देश है, जो हमारी कृषि क्षमता और समृद्ध पोषण परंपरा का प्रतीक है। इस उपलब्धि को और आगे ले जाने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार किसानों, उद्योगों और निवेशकों के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने GrainEx India में आयोजित उद्योग आधारित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कृषि और उद्योग के बीच समन्वय को मजबूत करते हैं और नए निवेश व रोजगार के अवसर सृजित करते हैं।

उल्लेखनीय है कि GrainEx India जैसे आयोजन मध्यप्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण और कृषि उद्योग के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें