Search
Close this search box.

“नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर केंद्र का प्रहार, ‘घूसखोर पंडित’ के टीज़र हटाने का स्वागत : चेतन्य काश्यप”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“घूसखोर पंडित” फिल्म के कंटेंट हटाने का फैसला सामाजिक एकता की जीत: चेतन्य काश्यप

भोपाल।

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा फिल्म “घूसखोर पंडित” के टीज़र एवं उससे जुड़े सभी आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज में नफरत, भेदभाव और असहमति फैलाने वाले प्रयासों के खिलाफ केंद्र सरकार की सख्त और संवेदनशील नीति को स्पष्ट करता है।

श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए नेटफ्लिक्स को यह आदेश जारी किया, क्योंकि संबंधित फिल्म ब्राह्मण समाज सहित किसी भी वर्ग के प्रति दुर्भावना और अपमान फैलाने वाली थी। उन्होंने इसे सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक अहम कदम बताया।

प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सामाजिक एकता, शांति और सुरक्षा रही है। भाजपा का स्पष्ट मत है कि समाज के किसी भी वर्ग के खिलाफ अपमानजनक, भड़काऊ या नफरत फैलाने वाले कंटेंट को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार समाज को विभाजित करने वाली सोच और भेदभावपूर्ण मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा इस तरह के प्रयासों की कड़ी निंदा करती है और सामाजिक समरसता के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।

श्री चेतन्य काश्यप ने इस निर्णय को समाजहित में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीति हमेशा सशक्त और दृढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, और इस दिशा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कदम निरंतर प्रभावी रहेंगे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें