Search
Close this search box.

11.81 करोड़ की संपत्ति अटैच: आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर पर शिकंजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर। मध्यप्रदेश में आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (भोपाल जोनल ऑफिस) ने 11.81 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002 के तहत की गई है। आरोपी जगदीश सरवटे आदिम जाति कल्याण विभाग में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं और जबलपुर में पदस्थ रहे थे। जांच एजेंसी ने उनकी अचल संपत्तियों को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले Economic Offences Wing (EOW) जबलपुर की छापेमार कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ था। जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति के साथ बाघ की खाल भी बरामद होने की जानकारी सामने आई थी।

एजेंसियां अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं और संपत्ति के स्रोतों की पड़ताल जारी है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें