Search
Close this search box.

ट्रेनों में चोरी का खेल खत्म! GRP मुरैना ने बाल चोर गिरोह को दबोचा, लाखों का माल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में वारदात करने वाले नाबालिग पुलिस गिरफ्त में…!

MP – मुरैना में ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर आखिरकार लगाम लग गई है। जीआरपी थाना मुरैना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले विधि-विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई में कुल 3,63,400 रुपये का मसरूका बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि ये बालक ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

GRP की इस कार्रवाई से जहां एक ओर यात्रियों ने राहत की सांस ली है, वहीं यह साफ संकेत भी दिया गया है कि रेलवे परिसर में अपराध करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें