Search
Close this search box.

नालंदा हादसा : शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के नालंदा में मातम : शीतला माता मंदिर में भगदड़ का तांडव, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच जंग

 

नालंदा जिले के बिहारशरीफ में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब शीतला माता मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ ने भयावह रूप ले लिया। हर मंगलवार लगने वाला आस्था का मेला इस बार मौत का मंजर बन गया। भीड़ बेकाबू हुई और देखते ही देखते 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की भारी तैनाती कर दी गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

 

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

 

आस्था के इस केंद्र में हुई यह त्रासदी कई सवाल खड़े कर रही है—आखिर भीड़ प्रबंधन में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें