Search
Close this search box.

ग्रामीण के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, श्रीअन्न का भोजन कर दिया आत्मीयता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुकरू में ग्रामीण परिवार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, श्रीअन्न का भोजन कर जीता ग्रामीणों का दिल

बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार रात्रि बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में ग्रामीण श्री शानु मंगल भुसुमकर के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ आत्मीय माहौल में रात्रि भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ बैठकर श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और स्थानीय संस्कृति, परंपराओं तथा खान-पान पर आत्मीय चर्चा की।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। इस दौरान श्री शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उनका पक्का घर बनने का सपना पूरा हुआ।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और विकास कार्यों की जानकारी भी ली। उनके इस सहज और आत्मीय व्यवहार ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे तथा पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन भी उपस्थित रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें