Search
Close this search box.

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर ABVP ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ABVP का उत्कृष्ट सम्मान समारोह: मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, छात्रशक्ति-राष्ट्रशक्ति का दिया संदेश

मनावर (धार)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मनावर इकाई ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. विजय कुमार गोरे के प्रास्ताविक उद्बोधन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विशाल दामके तथा विशिष्ट अतिथि विभाग संगठन मंत्री धीरज जायसवाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नगर मंत्री अनुज मित्तल ने बताया कि समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी प्रेरणादायी बन गया।

मुख्य अतिथि डॉ. विशाल दामके ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। उन्होंने परिषद की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

विभाग संगठन मंत्री धीरज जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद “छात्रशक्ति-राष्ट्रशक्ति” की विचारधारा के साथ कार्य करने वाला देश का अग्रणी छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि परिषद केवल छात्र हितों की आवाज नहीं उठाती, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना का भी विकास करती है।

समारोह में नगर के प्राध्यापक, ABVP के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें