Search
Close this search box.

दतिया में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, 6 राउंड बाद 1786 वोट आगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दतिया उपचुनाव 2026 : छठे राउंड में कांग्रेस की बढ़त और मजबूत, भाजपा पर बढ़ा दबाव

 

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने छठे राउंड के बाद अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 4,809 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,331 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में कांग्रेस ने 1,478 वोटों की बढ़त हासिल की।

 

छह राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कुल 1,786 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, आसपा के प्रत्याशी दामोदर यादव को छठे राउंड में 914 वोट मिले।

 

लगातार बढ़ती बढ़त ने कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल बना दिया है, जबकि भाजपा के सामने आगामी राउंड में वापसी की चुनौती खड़ी हो गई है। अब सभी की निगाहें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं, जो चुनावी मुकाबले की दिशा तय करेगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें