Search
Close this search box.

सरदारपुर में आदिवासी कांग्रेस के तीन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर संजय यादव… 

सरदारपुर विधानसभा में आदिवासी कांग्रेस को नया नेतृत्व : तीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

सरदारपुर (धार)। आदिवासी कांग्रेस ने सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीनों ब्लॉकों के लिए नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। धार जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान ने संगठनात्मक आदेश जारी कर सरदारपुर ब्लॉक के लिए महेश डामोर, दसई ब्लॉक के लिए पप्पू कटारे तथा अमझेरा ब्लॉक के लिए रवि खराड़ी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकांत भूरिया, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा आदिवासी कांग्रेस मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम के मार्गदर्शन एवं संगठन की भावना के अनुरूप की गई है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने तीनों नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों पदाधिकारी आदिवासी समाज सहित आमजन की समस्याओं और आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं, धार जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान ने कहा कि संगठन ने सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि महेश डामोर, पप्पू कटारे और रवि खराड़ी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जिला संगठन की ओर से तीनों नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल, उज्ज्वल और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों से सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें