Search
Close this search box.

पं. अनिरुद्ध शर्मा बने इंदौर जिला कोषाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवा समाजसेवी पं. अनिरुद्ध शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, बने जिला कोषाध्यक्ष

इंदौर, 
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर युवा समाजसेवी पं. अनिरुद्ध शर्मा को अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें परिषद का इंदौर जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इंदौर के परेड ग्राउंड पर आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परिषद का नियुक्ति पत्र 106 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बसंतीलाल पाण्डे के करकमलों से पं. अनिरुद्ध शर्मा को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर सेठिया की अनुशंसा एवं संभाग अध्यक्ष श्री राकेश शास्त्री की सहमति से यह नियुक्ति की गई। परिषद ने विश्वास जताया कि पं. अनिरुद्ध शर्मा के सक्रिय सामाजिक योगदान से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा राष्ट्रहित और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

समारोह में गोपीकृष्ण पाण्डेय, प्रीतम सावलानी, राधेश्याम गुप्ता, पं. राजकुमार प्रभुदयाल चौबे, श्रीमती सरिता आशीष तिवारी, ओमप्रकाश जगन्नाथ वर्मा, उमेश नरसिंह पारीख, प्रदेश संयोजक अशोक सिंधु, प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन, राष्ट्रीय संयोजक नित्यानंद शर्मा, पं. मोहित शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश दुबे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वहीं, श्री परशुराम महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा एवं पं. शैलेन्द्र जोशी ने भी पं. अनिरुद्ध शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पं. अनिरुद्ध शर्मा की नियुक्ति को सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता पर बढ़ते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment