Search
Close this search box.

शिक्षक संघ की नई नियुक्तियां, मेहता तहसील और अगलचा बने ब्लॉक अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक संघ को मिली नई जिम्मेदारी, मुकेश मेहता तहसील और हुकमचंद अगलचा बने ब्लॉक अध्यक्ष

धार/मनावर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में मनावर तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप शास्त्री ने उच्च श्रेणी शिक्षक मुकेश मेहता, एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ को मनावर तहसील अध्यक्ष तथा जन शिक्षक हुकमचंद अगलचा, जन शिक्षा केंद्र कलवानी को मनावर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष लंबे समय से संगठन के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्र में उनकी विशिष्ट पहचान और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद संगठन के वरिष्ठ शिक्षक तुकाराम पाटीदार, हरीश पाटीदार, देवेंद्र कुमार पांडे, बीआरसी किशोर बागेश्वर, भागीरथ राठौर, जगदीश मुकाती, अरुण पांडे, महेंद्र पाटीदार सहित अन्य शिक्षक साथियों ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शिक्षक साथियों ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही संगठन को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सभी शिक्षक साथियों ने एकजुट होकर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment