समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर भोपाल में होगा बड़ा मंथन
भोपाल। मध्यप्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में राजधानी भोपाल में 24 अगस्त को बड़ा राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @2047’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य स्तर के साथ विभिन्न संस्थानों के 130 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉन्क्लेव की थीम ‘वन इंस्टीट्यूट-वन प्रॉमिस’ रखी गई है।
कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश की दीर्घकालीन विकास रणनीति, शोध एवं नवाचार, आधुनिक तकनीक और संस्थागत साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा। सरकार का फोकस विभिन्न संस्थानों की विशेषज्ञता और संसाधनों को प्रदेश के विकास से जोड़ने पर रहेगा।
2047 के विकसित मध्यप्रदेश की नींव मजबूत करने की दिशा में यह कॉन्क्लेव अहम कदम माना जा रहा है।









