Search
Close this search box.

मीटर रीडर पर बदसलूकी के आरोप, कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मीटर रीडर पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

रिपोटर संजय यादव…

धार। वैष्णव बैरागी चतु:संप्रदाय मध्यप्रदेश ने विद्युत विभाग के मीटर रीडर पर पत्रकार एवं संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक साधु के साथ कथित अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

संगठन ने कलेक्टर को सौंपे शिकायत पत्र में मीटर रीडर पंकज चौहान और जेई बबन मोरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, मीटर रीडर की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल किए जाने पर फोन पर कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और धमकी दी गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि संबंधित अधिकारी ने मीटर रीडर का पक्ष लिया और शिकायतकर्ता को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संगठन का कहना है कि मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य मीडिया कवरेज के दौरान भी सामने आए हैं।

 

वैष्णव बैरागी चतु:संप्रदाय ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment