Search
Close this search box.

मध्य प्रदेश – सरकारी सेवा के साथ जनसेवा की मिसाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त भरत जाँचपुरे को उत्कृष्ट अधिकारी सम्मान

इंदौर। जनजातीय कार्य विभाग, बुरहानपुर में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ श्री भरत जाँचपुरे को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली, कर्मठता और शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

छात्र जीवन से ही प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने वाले भरत जाँचपुरे चुनाव जीतकर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शासकीय सेवा में रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा तीन बार राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुका है।

 

उनके नेतृत्व में गत वर्ष जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में बुरहानपुर जिले ने संपूर्ण भारत में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि को उनकी प्रशासनिक दक्षता और प्रभावी कार्यशैली से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

भरत जाँचपुरे को विभागीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़कर काम करने वाले अधिकारी के रूप में भी पहचान मिली है। जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे व्यक्तिगत स्तर पर भी सहयोग करते हैं। यही वजह है कि जिले में आम लोगों के बीच उनकी कार्यशैली की सराहना की जाती है।

 

इससे पूर्व वर्ष 2024 में राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। लगातार मिल रहे सम्मान और उपलब्धियां भरत जाँचपुरे की कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।

 

वर्तमान में बुरहानपुर में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे प्रशासनिक सेवा के साथ जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें