लोकेशन: भोपाल (मध्य प्रदेश)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका मोनाली ठाकुर आज भोपाल में बिखेरेंगी सुरों का जादू

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आज आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की संगीतमय प्रस्तुति होगी। भोपाल के एक निजी होटल में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और समस्त प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।
मुंबई के कलाकारों के साथ सुगम संगीत की प्रस्तुतियां देने वाली मोनाली ठाकुर ‘सवार लूं’ (लुटेरा) और ‘मोह मोह के धागे’ (दम लगा के हईशा) जैसे सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती हैं। उनकी इस मनमोहक प्रस्तुति से आयोजन की पहली शाम बेहद खास और यादगार बनने जा रही है।









