लोटस इंटरनेशनल स्कूल कानवन में मकर संक्रांति का उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नागदा/धार

बदनावर सांवदाता की खबर…
बदनावर – मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोटस इंटरनेशनल स्कूल कानवन परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला, इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने पतंग उड़ाई, डेली–डंडे सहित अनेक पारंपरिक खेल खेले, जिससे दिन भर उत्साह और आनंद बना रहा। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें खेल भावना, सहयोग और आनंद का विकास करना रहा।
विद्यालय के संचालक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी एवं प्राचार्य प्रवीण अत्रे ने इस अवसर पर समस्त अभिभावकों एवं देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर अग्रसर होने का संदेश देती है।









