Search
Close this search box.

उत्सव नहीं, जनसमर्थन का संदेश : बखतगढ़ में पवार का 65वां जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बखतगढ़ में राजा हरिनारायण सिंह जी पवार का 65वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

बदनावर – बखतगढ़ में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजा हरिनारायण सिंह जी पवार का 65वां जन्मदिन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया, सुबह से ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण अंचल से आए लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की, इस अवसर पर किसी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के बजाय आत्मीयता, सादगी और सामाजिक समरसता का भाव प्रमुख रूप से दिखाई दिया, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि राजा हरिनारायण सिंह जी पवार वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहने के बावजूद राजनीति से अलग हटकर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहे हैं, बदनावर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में उन्हें एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है जो समाज के हर वर्ग से सहज संवाद स्थापित करता है, उनका स्वभाव सरल, व्यवहार विनम्र और सोच संतुलित मानी जाती है, यही कारण है कि विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े लोग भी उनके प्रति सम्मान भाव रखते हैं, जन्मदिन के अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता, आपसी विवादों के समाधान और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही है, युवाओं को सकारात्मक मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी उनके कार्यों का अहम हिस्सा रहा है, समारोह के दौरान बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संवाद और समझदारी को प्राथमिकता दी, आयोजन स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल, पारस्परिक सहयोग और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली, कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया, इस प्रकार राजा हरिनारायण सिंह जी पवार का जन्मदिन केवल एक व्यक्तिगत अवसर न रहकर सामाजिक प्रेरणा का संदेश बन

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें