Search
Close this search box.

महिला हितैषी सरकार पर सवाल ! 13 दिन के बच्चे की मां का 1300 किमी दूर तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पशुपालन विभाग में तबादलों पर बवाल, सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे मंत्रालय, मनमानी के आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग में हाल ही में हुए तबादलों को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। विभाग के सैकड़ों अधिकारी, पशु चिकित्सक और कर्मचारी मंत्रालय पहुंचे तथा विभाग के सचिव और प्रमुख सचिव से मुलाकात कर विवादित तबादला आदेशों पर तत्काल रोक लगाने और उन्हें निरस्त करने की मांग की।

अधिकारी-कर्मचारियों का आरोप है कि तबादले नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत किए गए हैं। उनका कहना है कि कई महिला कर्मचारियों का तबादला उस समय कर दिया गया, जब वे विधिवत अवकाश पर थीं। आरोप है कि उन्हें बिना उचित प्रक्रिया अपनाए अनुपस्थित मानते हुए स्थानांतरित कर दिया गया।

विरोध कर रहे कर्मचारियों ने दावा किया कि अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्यस्थल से 300 किलोमीटर से लेकर 1300 किलोमीटर दूर तक भेज दिया गया, जबकि प्रभावशाली और वरिष्ठ अधिकारियों के करीबी माने जाने वाले कर्मचारियों को उसी जिले या आसपास के क्षेत्र में ही पदस्थ कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस पूरी प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण और मनमाना बताया।

मंत्रालय पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों के साथ न्याय करना चाहिए। उनका कहना है कि यदि नियमों के अनुरूप तबादले नहीं हुए हैं तो विवादित आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रभाव और चापलूसी के आधार पर तबादलों की सूची तैयार की गई, जिससे विभाग में व्यापक असंतोष का माहौल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई विभाग के इतिहास में पहली बार देखने को मिली है।

फिलहाल कर्मचारियों ने सरकार से निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुरूप निर्णय लेने की मांग की है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कर्मचारियों की आपत्तियों और मांगों पर सरकार क्या फैसला लेती है और विवादित तबादलों पर कोई पुनर्विचार होता है या नहीं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें