लाडली बहना योजना पर दिग्विजय सिंह का बीजेपी और संघ पर हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लाडली बहना योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। उन्होंने योजना के तहत महिलाओं को दिए जा रहे ₹1250 को “ऊंट के मुंह में जीरा” बताया।
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए लिखा, “क्या यह पैसा बीजेपी नेताओं के घर से आता है? महंगाई, महंगी शिक्षा और इलाज के बीच क्या ₹1250 की कोई अहमियत है?”
उन्होंने पूछा, “क्या महिलाएं इस पैसे से प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा सकती हैं? क्या बच्चों को पौष्टिक आहार मिल पाएगा? क्या बिजली का बिल भरा जा सकता है?”

दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का नाम लेते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं सिर्फ दिखावा हैं और महिलाओं की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं करतीं।










