Search
Close this search box.

‘ऑपरेशन सिंदूर में हमने अन्याय का बदला लिया…’ – दीवाली पर प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों के नाम संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक भावनात्मक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने न केवल दीपावली की आध्यात्मिक भावना को रेखांकित किया, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक शक्ति, न्याय के प्रति समर्पण और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने के संदेश को भी प्रमुखता दी।

पीएम मोदी ने लिखा कि “यह दीपावली विशेष है, क्योंकि यह राम मंदिर निर्माण के बाद दूसरी दीपावली है।” उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की भव्य उपस्थिति के साथ देश में नई चेतना का उदय हुआ है। यह उत्सव केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि “सत्य, धर्म और न्याय की विजय” का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत के संकल्प, साहस और धर्मपालन की मिसाल है।

उन्होंने आगे कहा कि देश आज आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और एकता के नए युग में प्रवेश कर रहा है। मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस दीपावली को “देश की सेवा और समाज के उत्थान” के संकल्प के साथ मनाएं।

प्रधानमंत्री ने पत्र के अंत में सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीपावली हर भारतीय के जीवन में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और समृद्धि लेकर आए।

“भारत आज उस युग में है जब हमारे संकल्प ही हमारी दिशा तय कर रहे हैं। आओ, इस दीपावली पर हम सब मिलकर भारत के उज्ज्वल भविष्य को और प्रखर करें।”

— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें