Search
Close this search box.

“भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बीजेपी – जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल से बड़ी खबर…

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान — “भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बन चुकी है बीजेपी”

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कहा कि यह दिन दो महान देशभक्तों — लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और भारत रत्न इंदिरा गांधी — को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेती है।

पटवारी ने बताया कि कांग्रेस संगठन को और मजबूत, आधुनिक एवं नवीन स्वरूप देने के लिए जल्द ही जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को निचले स्तर तक सशक्त बनाना है।

सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए पटवारी ने कहा कि “भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बीजेपी बन चुकी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना के नाम पर कर्ज लेकर जनता को भ्रमित कर रही है। पटवारी ने कहा —

“सरकार बहनों के नाम पर लोन लेती है, लेकिन उस पैसे से भ्रष्टाचार करती है। जनता के पैसे की लूट चल रही है।”

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि आज मध्य प्रदेश आर्थिक अराजकता, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। प्रदेश को समृद्ध और सम्पन्न बनाने के लिए ठोस आर्थिक नीतियों की जरूरत है।

 

पटवारी ने सुझाव दिया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के भविष्य पर चिंतन होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव रखा कि —

 

“पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों की एक कमेटी बनाई जाए, जो आर्थिक और समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण पर नीति तैयार करे।”

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें