Search
Close this search box.

बेटे की शादी तय, सगाई से पहले मां को हुआ समधी से प्यार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजब प्रेम की गजब कहानी : सगाई से पहले समधन को हुआ समधी से प्यार, दोनों हुए फरार…! 

उज्जैन (बड़नगर)। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम ऊंटवास से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। यहां एक महिला अपने ही होने वाले समधी के साथ फरार हो गई — वो भी तब, जब उनके बेटे-बेटी की सगाई कुछ ही दिनों बाद होने वाली थी!

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि ऊंटवास निवासी महिला के बड़े बेटे का विवाह ग्राम चिकली के रहने वाले करीब 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुआ था। लेकिन इस रिश्ते की शुरुआत कुछ ही समय में एक अनोखे मोड़ पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि सगाई की तैयारियों के दौरान दोनों परिवारों के बीच लगातार मेलजोल हुआ, इसी बीच दुल्हे की माँ को दुल्हन के पिता से ही प्यार हो गया। मामला इतना आगे बढ़ा कि सगाई से पहले ही दोनों अपने-अपने घरों को छोड़कर फरार हो गए।

करीब आठ दिन तक दोनों लापता रहे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खोज निकाला। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार महिला अपने घर वापस जाने को तैयार नहीं थी। वह लगातार अपने पति को छोड़कर समधी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।

इस पूरे घटनाक्रम ने गांव और आसपास के इलाके में हलचल मचा दी है। लोग इसे “अजब प्रेम की गजब कहानी” बताते हुए तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं।

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि फिलहाल महिला को समझाइश दी जा रही है और दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें