Search
Close this search box.

दावोस यात्रा के बाद दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में सहभागिता के बाद स्वदेश लौटने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल्ली एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश भवन के अधिकारियों द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके पश्चात दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गर्मजोशी से अभिनन्दन किया। इस अवसर पर नागरिकों ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट किए तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नागरिकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दावोस में हुई चर्चाओं से राज्य में निवेश और विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश भवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें