Search
Close this search box.

प्रदेशभर में 25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल : प्रदेश के सभी 71,930 मतदान केंद्रों पर 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय समारोह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, मास्टर ट्रेनर्स, बूथ लेवल ऑफिसर्स और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण होगा। साथ ही, युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किए जाएंगे और उपस्थित नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। यह आयोजन लोकतंत्र में जनभागीदारी को सशक्त करने और मतदाता जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें