Search
Close this search box.

खेलो एमपी यूथ गेम्स–2026 का भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में खेलो एमपी यूथ गेम्स–2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं और खेलो एमपी जैसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएँ, बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है, जो युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध सूफी गायक श्री कैलाश खेर को पुष्प-गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री खेर की उपस्थिति से कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का विशेष संचार हुआ।

समारोह में जनप्रतिनिधि, खेल संघों के पदाधिकारी, अधिकारीगण, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। खेलो एमपी यूथ गेम्स–2026 के माध्यम से प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें