Search
Close this search box.

बुरहानपुर में वन्यजीव अलर्ट: केले के खेत में मिला नर चीतल का संदिग्ध शव, मौत की वजह रहस्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुरहानपुर। जिले से वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। इंदिरा कॉलोनी पातोडा मार्ग स्थित एक केले के खेत में मंगलवार को एक नर चीतल का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल बन गया।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर योगेश सावकारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद मृत चीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए रेणुका डिपो भेजा गया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृत नर चीतल की उम्र लगभग चार वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। किसी भी प्रकार की चोट, बीमारी या अन्य कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

वन विभाग ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार चीतल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवासों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें