Search
Close this search box.

70 फीट नीचे उतरीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, रेलवे टनल का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

70 फीट नीचे उतरीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, पीथमपुर की निर्माणाधीन रेलवे टनल का किया निरीक्षण

पीथमपुर/धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे के साथ पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे टनल का निरीक्षण किया। करीब 70 फीट नीचे उतरकर उन्होंने पश्चिम रेलवे की आज़ादी के बाद की सबसे बड़ी निर्माणाधीन रेलवे टनल का जायजा लिया और टनल के भीतर रेलवे धक्का गाड़ी से यात्रा कर कार्यों की प्रगति देखी।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धार संसदीय क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।

सावित्री ठाकुर ने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से धार और पीथमपुर क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, वहीं निवेश बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार का अभूतपूर्व कार्य हो रहा है तथा धार संसदीय क्षेत्र भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेलवे विभाग और संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से यह महत्वाकांक्षी परियोजना तय समय पर पूरी होकर क्षेत्र के विकास में नया अध्याय जोड़ेगी।

 

इस अवसर पर धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, पश्चिम रेलवे के डीआरएम अश्विनी कुमार सहित रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें