Search
Close this search box.

दतिया की जंग में उतरे आशुतोष तिवारी, भाजपा ने किया उम्मीदवार घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दतिया उपचुनाव : BJP ने खेला संगठन का दांव, आशुतोष तिवारी पर लगाया बड़ा दांव

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने पत्ते खोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उपचुनाव की सियासी तस्वीर और साफ हो गई।

 

आशुतोष तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन का मजबूत चेहरा रहे हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सेवढ़ा सीट से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने तब प्रदीप अग्रवाल पर भरोसा जताया था। अब दतिया उपचुनाव में भाजपा ने संगठन के अनुभवी चेहरे को मैदान में उतारकर साफ संदेश दिया है कि पार्टी इस सीट पर कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

 

तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं और मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के रूप में कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी संभाल चुके हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनके अनुभव को भाजपा इस चुनाव में अपनी बड़ी ताकत मान रही है।

 

दतिया उपचुनाव अब केवल एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की सीधी जंग बन चुका है। ऐसे में आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी ने मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना दिया है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें