Search
Close this search box.

लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, कांग्रेस ने मोहन सरकार पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोहन सरकार में बड़ा विभागीय फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस; कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल, मध्य प्रदेश।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में एक बार फिर विभागों का फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस लेकर उसे अपने पास रख लिया है। अब लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

सूत्रों के अनुसार, विभागों के कामकाज की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और तेज़ मॉनिटरिंग के लिए इसे मुख्यमंत्री के पास रखा गया है। विभाग के तहत डेयरी विकास, पशु स्वास्थ्य और गो-संवर्धन से जुड़ी कई अहम योजनाएं संचालित होती हैं।

 

इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल में आगे भी बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय पर जोर दे रही है।

 

वहीं, इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने पूछा है कि यदि विभाग का काम संतोषजनक था तो उसे वापस लेने की जरूरत क्यों पड़ी, और यदि कामकाज ठीक नहीं था तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है। कांग्रेस ने सरकार से इस फैसले के पीछे के कारण सार्वजनिक करने की मांग की है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें