Search
Close this search box.

मूंग खरीदी 60% हुई, किसान आंदोलन समाप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा फैसला, अब 60% तक होगा उपार्जन

स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक बढ़ी, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए मूंग उपार्जन की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों मूंग उत्पादक किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

सरकार ने मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी है, जबकि उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। इससे अधिक किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा।

 

वहीं, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था के दौरान किसानों को आ रही तकनीकी और व्यवस्थागत परेशानियों को देखते हुए सरकार ने इसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है, ताकि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर आगे भी किसान हित में निर्णय लिए जाएंगे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें