Search
Close this search box.

20 दिन बाद दाबड़ की बिजली समस्या का समाधान, आज लगेगी 63 केवी डीपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 दिन की बिजली समस्या पर ग्रामीणों की जीत, दाबड़ में डीपी लगाने का आश्वासन

रिपोर्टर संजय यादव… 

धार / मनावर – दाबड़। ग्राम पंचायत दाबड़ में पिछले करीब 20 दिनों से चली आ रही बिजली समस्या को लेकर आखिरकार ग्रामीणों की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंची। लगातार बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों को अब राहत की उम्मीद जगी है। संबंधित बिजली विभाग ने 13 अगस्त को 63 केवी डीपी (ट्रांसफार्मर) भेजकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

 

ग्रामीणों की परेशानी को लेकर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शर्मिला पप्पू अयर एवं सरपंच प्रतिनिधि पप्पू अयर लगातार विभागीय अधिकारियों के समक्ष समस्या उठाते रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से जब मामला सामने आया तो आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान ने भी तत्काल अधिकारियों से चर्चा कर बिजली समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की।

 

इसी क्रम में 12 अगस्त को आदिवासी कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष मलखान सिंह पटेल दाबड़ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्या की जानकारी ली और संबंधित बिजली विभाग के अधिकारी से चर्चा की। चर्चा के बाद अधिकारी ने 13 अगस्त को 63 केवी डीपी उपलब्ध कराने और बिजली व्यवस्था बहाल करने का भरोसा दिलाया।

 

इस पूरी मुहिम में सरपंच प्रतिनिधि पप्पू अयर के लगातार प्रयासों के साथ आदिवासी कांग्रेस की टीम की सक्रियता भी सामने आई। मौके पर गजानंद सोलंकी, पवन पटेल, जिला महासचिव रायसिंग सोलंकी, जिला मीडिया इंचार्ज कलीम खान, संजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

वहीं ग्रामीणों एवं वरिष्ठजनों राकेश पटेल, रमेश चौहान, मंसाराम बुंदेला, दिनेश पटेल, बिजेन्द्र, योगेंद्र, सावन चौहान, बापूसिंग रावत, विकास रावत, युवा नेता आनंद चौहान और संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के प्रयासों का समर्थन किया।

 

आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान ने कहा कि “जनता की समस्या ही हमारी समस्या है। जहां भी आमजन परेशान होगा, आदिवासी कांग्रेस उनकी आवाज बनकर मजबूती से खड़ी रहेगी और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।”

 

20 दिनों की परेशानी के बाद अब दाबड़ के ग्रामीणों को बिजली व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment