Search
Close this search box.

MP पुलिस में बड़ी हलचल, 137 अफसर बदले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 IPS समेत 137 अफसर इधर से उधर

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में रविवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। गृह विभाग ने 10 IPS अधिकारियों सहित 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 IPS अधिकारी शामिल हैं। फेरबदल के तहत मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय से ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोज कुमार को ACP एमपी नगर, नगरीय भोपाल बनाया गया है।

इसके अलावा आलोक कुमार वर्मा को देवास से CSP रीवा पदस्थ किया गया है। वैभव प्रिया को रतलाम से SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से SDOP गाडरवारा और अमित कुमार को खंडवा से SDOP सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है।

एक साथ 137 अफसरों के तबादले से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें