Search
Close this search box.

धार में अवैध शराब सप्लाई का आरोप, ग्रामीणों ने रोका वाहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार में शराब सप्लाई का खेल? बिना नंबर बोलेरो से गांव-गांव पहुंच रही शराब, ग्रामीणों ने रोका तो वाहन लेकर भागे कर्मचारी

धार/भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले से अवैध शराब की कथित सप्लाई को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उमरबन ग्रुप की लाइसेंसी शराब दुकानों के ठेकेदार मां शारदा फूड्स प्रा. लि. से जुड़े बंटी जायसवाल और सन्नी जायसवाल पर गांव-गांव शराब पहुंचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बिना नंबर की बोलेरो वाहन के जरिए कथित रूप से शराब की सप्लाई की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम चंदावड़ में ग्रामीणों ने संदिग्ध वाहन को रोक लिया। आरोप है कि वाहन में शराब मौजूद होने की जानकारी सामने आने के बाद मौके पर हलचल मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, शराब कंपनी के कर्मचारी मौका देखकर वाहन लेकर वहां से फरार हो गए।

इस घटनाक्रम ने आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि बिना नंबर वाहन से शराब परिवहन और गांवों में सप्लाई के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर आबकारी मामला हो सकता है।

फिलहाल पूरे मामले में प्रशासनिक और आबकारी जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कथित अवैध शराब सप्लाई पर कार्रवाई की मांग की है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें