Search
Close this search box.

मोहन यादव की PM मोदी से मुलाकात, GIS-2027 का न्योता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी से CM मोहन यादव की मुलाकात, GIS-2027 का न्योता, विकास एजेंडे पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।

 

बैठक में ‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, बलराम कृषि महोत्सव, सांदीपनि विद्यालयों की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखी गई। 

 

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की यह मुलाकात मध्यप्रदेश के आगामी निवेश, औद्योगिक विकास, कृषि, शिक्षा और परिवहन से जुड़े एजेंडे के संदर्भ में हुई महत्वपूर्ण चर्चा के रूप में सामने आई है। 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें