Search
Close this search box.

धार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जिलाध्यक्ष महंत नीलेश भारती के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

धार। झाबुआ प्रवास के दौरान शनिवार सुबह धार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इंदौर-अहमदाबाद रोड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महंत नीलेश भारती के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ नेताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेश रावला, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर, तिरला जनपद अध्यक्ष सीताराम सिंघारे, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान, सोशल मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी, एल्डरमैन टोनी ठाकुर, मंडल महामंत्री अमित शर्मा, पूर्व पार्षद हुकुम लश्करी, पप्पी मकवाना, शांतिलाल शर्मा, पंकज जाधव, जीवन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें