Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोदी  के 11 साल के कार्यों का लेखा – जोखा है यह प्रदर्शनी – मंत्री तुलसी सिलावट…!

धार – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इन्हीं कार्यो की भाजपा जिला संगठन द्वारा नगर के लाल बाग विक्रम ज्ञान मन्दिर हाल में प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर,कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट,पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा विधायक नीना वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ने किया।
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है वह मोदी जी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के 11 वर्ष का लेखा-जोखा है जिसे कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचाना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी के समीप मोदी चाय स्टॉल लगाया जहा मंत्री समेत भाजपा नेताओं ने मोदी चाय वितरण की तथा लालबाग परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों सहित भाजपा नगर मंडल विशाल निगम और जयराज देवड़ा मोहित तातेड़ मनीष प्रधान दीपक शर्मा नरेश राजपुरोहित ज्ञानेंद्र त्रिपाठी कुसुम सौलंकी देवेंद्र रावल सहित भाजपा नगर कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें