MP – पचमढ़ी…. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पचमढ़ी में हार्दिक स्वागत किया…!

सांसदों-विधायकों ने किया पौधरोपण…!
इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है…!










