Search
Close this search box.

OBC आरक्षण को लेकर सियासी टकराव तेज, कमलनाथ ने साधा सरकार पर निशाना कमलनाथ का वार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

OBC आरक्षण को लेकर सियासी टकराव तेज, कमलनाथ ने साधा सरकार पर निशाना

कमलनाथ का वार: OBC आरक्षण पर सरकार जनता को कर रही गुमराह

MP भोपाल – मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मुद्दे पर राज्य की बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। कमलनाथ ने अपने हालिया एक्स पोस्ट में कहा कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सरकार के इशारे पर सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं को खारिज करने की मांग की गई थी। हालांकि, बाद में आयोग ने इस हलफनामे के लिए माफी मांग ली। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह कदम सरकार के दबाव में उठाया गया था और अब सरकार चेहरा बचाने के लिए नया नाटक रच रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 27% ओबीसी आरक्षण लागू कर दिया था। उस पर न कभी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई और न ही हाईकोर्ट ने। इसके बावजूद मौजूदा सरकार जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।” राज्य की राजनीति में यह बयान ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा सरकार और विपक्ष के बीच टकराव का बड़ा कारण बन सकता है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें