Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने मंत्री तुलसी सिलावट ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित किया…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित…!

मोदी जी ने पिछले 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है – मंत्री तुलसी सिलावट…!

अब देश की जनता भी कहने लगी है कि मोदी हैं तो मुमकिन है – मंत्री तुलसी सिलावट…!

धार – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 2047 विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धार द्वारा जिला मुख्यालय पर गुरुवार को होटल रुद्राक्ष में मुख्य वक्ता के रूप कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंचासिन थे।


पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है, जिसने बीते 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। इसी कारण हम ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ को जमीन पुर उतरते हुए देख रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में भारत ने गरीब और जन कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की अवधारणा को चरितार्थ कर रही है। वर्ष 2014 से पहले देश तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति में डूबा था, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में अब पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की संस्कृति स्थापित हुई है। अब न्यू नॉर्मल, न्यू ऑर्डर बन चुका है। आज देश की जनता भी कह रही है कि “मोदी हैं तो मुमकिन है।“ आम आदमी की सोच बन गई है कि मोदी जी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रहित में अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना, नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है। पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। महिलाओं को नेतृत्व में लाने के लिए उन्हें सेना, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के हर क्षेत्र में अवसर दिए गए हैं। देश नक्सलवाद के खात्मे की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।


  • मूलभूत सिद्धांत पिछले 11 वर्षों में अपनाया गया है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच पर आधारित है – “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।” अनेक चुनौतियाँ आईं, लेकिन इसके बावजूद हमारा मुख्य सिद्धांत हमेशा स्पष्ट और मजबूत रहा है। आर्थिक अनुशासन लाने के लिए मोदी सरकार ने योजनाबद्ध ढंग से फैसले लिए। बजट की प्रस्तुति को एडवांस किया गया, योजना और गैर-योजना व्यय के बीच के भेद को समाप्त किया गया और रेल बजट को मुख्य बजट में समाहित कर समेकित आर्थिक दृष्टिकोण अपनाया गया। इस आर्थिक दूरदर्शिता का परिणाम यह है कि आज भारत दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहा है।
    केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा किप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में ‘लखपति दीदी’ योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। समाज के वे वर्ग, जिन्हें पहले केवल नजरअंदाज़ किया जाता था, आज उन्हें केंद्र में लाकर भरोसा दिया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाएं, इन सभी की मुख्यधारा में भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ज की सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ अनुच्छेद – 370 को हटाकर असंभव दिखने वाले काम को संभव कर दिखाया।

  • प्रेस वार्ता में नगर के प्रिंट मिडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा व आभार व्यक्त सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने माना…!
Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें