Search
Close this search box.

शहर में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव संवाददाता

शहर में गूंजा देशभक्ति का जोश, सड़कों पर लहराया तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा मनावर

 

मनावर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को मनावर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजता रहा।

तिरंगा यात्रा का एकत्रीकरण श्रीराम मंदिर, मान नदी किनारे हुआ। इसके बाद विजय स्तंभ, इंदौर रोड से यात्रा ने भव्य रूप में प्रस्थान किया। सुसज्जित रथ पर भारत माता का चित्र आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल-डीजे की धुन, आदिवासी नृत्य दल की मनमोहक प्रस्तुतियों और बोहरा समाज के बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधी चौराहा पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा मंडी प्रांगण पहुंची, जहां भारत माता की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मनावर की इस भव्य यात्रा ने एकता, अखंडता और राष्ट्र गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है।

यात्रा में भाजपा जिला मंत्री जयदीप पटेल, विधायक कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष धार सरदार मेडा, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक रंजना बघेल, विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक राकेश मोटसरा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल, विनोद शर्मा, जिला मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, मोहन आर्य, हीरालाल बृजवासी, सोनाली श्रीवास्तव, धीरज बालेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

प्रशासनिक स्तर पर मनावर एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीया, तहसीलदार विजय तलवारिया, थाना प्रभारी राजेश यादव, शिक्षा विभाग से मुन्नालाल ठाकुर, मंडी सचिव भगत सिंह डावर, महाविद्यालय प्राचार्य आरसी पांटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट, बोहरा समाज के प्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों और नगरवासियों ने सहभागिता की। पूरे मनावर में तिरंगे की शान और देशभक्ति का जोश नजर आया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment