Search
Close this search box.

“तेंदूखेड़ा SDM ऑफिस में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, 30 हजार लेते बाबू दबोचा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“SDM ऑफिस में EOW का छापा : 30 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार”

 

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब EOW जबलपुर की 13 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने बाबू सौरभ यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

बताया जा रहा है कि TNC संबंधी कार्यवाही के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद EOW ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। जैसे ही फरियादी ने तय रकम सौंपी, टीम ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया।

 

कार्रवाई के बाद एसडीएम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। EOW की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें