Search
Close this search box.

देवास अग्निकांड पर CM का हंटर : SDM, तहसीलदार और SDO(P) सस्पेंड, लापरवाही पर सरकार का सबसे बड़ा प्रहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवास अग्निकांड पर सरकार का बड़ा प्रहार: CM मोहन यादव के सख्त तेवर, SDM-तहसीलदार और SDO(P) निलंबित

भोपाल। देवास जिले की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्जैन संभागायुक्त द्वारा संबंधित SDM और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं राज्य शासन ने मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए SDO (Police) पर भी गाज गिराई है और उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

सरकार के इस एक्शन से साफ संदेश दिया गया है कि जनता की जान से खिलवाड़ और प्रशासनिक ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देवास हादसे के बाद पूरे प्रदेश में अवैध और लापरवाही से संचालित पटाखा फैक्ट्रियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें